श्रीगंगानगर| डीएवी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया, जिसमें परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंचार्ज सीआई राजेश रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।


