सुशासन सप्ताह: योजनाओं की जानकारी दी

मंडी प्रांगण बाजार में सुशासन सप्ताह दिवस पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना और लाड़ली बहना योजना पर विस्तार से जानकारी दी। जिला जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी और जिला पंचायत सदस्य धनराज सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सुशासन पखवाड़ा के तहत दो हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता के रूप में चार लाख और दो लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। कुछ हितग्राहियों को पट्टों के प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *