फिरोजपुर के जीरा में स्कूल बस हादसा:2 घायल, इलाज के दौरान एक की मौत मचा ,दूसरे घायल छात्र का इलाज जारी

पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिरोजपुर जिले के कस्बा जीरा के पास कोहरे की वजह से एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा फिरोजपुर जिले के कस्बा जीरा के नजदीक हुआ। कस्बा जीरा के गांव मनसूरवाल कलां के बच्चे स्कूल के वाहन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हर्षकर्ण सिंह और गुरविंदर सिंह घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान हर्षकर्ण सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल छात्र का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता और परिजनों में गहरा सदमा और भय का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *