गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की कार्यशाला में छात्राएं सम्मानित

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर श्री गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के सभागार में बुधवार को एनएसएस एवं श्री गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का समापन हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा प्रसाद ने स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न रोगों के उपचार से संबंधित परामर्श एवं हार्मोन असंतुलन से होने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान बताया। स्टडी सर्किल से प्रबोधक स्वर्ण सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास हेतु पंचतत्व की भूमिका, बेहतर समय प्रबंधन, अच्छे अध्यापक के गुण, वीर शहीदों के बलिदान एवं गुरबाणी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। छात्राओं -कांता, प्रेरणा, गुरजीत कौर, खुशदीप कौर, जैसमिन, जशनप्रीत ने व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. डॉ. धर्मेंद्र पाल सिंह एवं स्टडी सर्किल के अतिथि पंजाबी विषय विभाग अध्यक्ष डॉ. कंवलजीत कौर एवं संकाय सदस्यों ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। इसी दौरान आकाशवाणी सूरतगढ़ के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं-महक, अशमीत कौर एवं जाह्नवी सागर को महाविद्यालय प्राचार्य, प्रतियोगिता निर्णायक व्याख्याता रवजीत कौर, विभागाध्यक्ष डॉ. नेकराम, आयोजनकर्ता किरण लीला,रूबिंद्र कौर व नमिता अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *