400 केवी ग्रिड सबस्टेशन व 132 केवी खाटलबाना जीएसएस का काम शुरू

श्रीगंगानगर |जिले में नेशनल हाइवे पर कैंचिया के पास करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से 142 बीघा भूमि पर 400/220 केवी ग्रिड सबस्टेशन व खाटलबाना में 3.41 हेक्टेयर भूमि पर 132/33 केवी जीएसएस का काम शुरू हो गया है। दोनों जीएसएस में स्थापित होने वाले तंत्र के िलए फाउंडेशन का काम प्रगति पर है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन बनने से श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। वहीं, आपात स्थिति में बीकानेर तक सप्लाई दी जा सकेगी। जबकि खाटलबाना में 132 केवी जीएसएस बनने का फायदा सीमावर्ती इलाके के साथ ही शहरी उपभोक्ताओं को भी होगा। गुणवत्तापूर्ण बिजली से गर्मी के दिनांे में कम वोल्टेज व बार-बार कट लगने की की समस्या नहीं रहेगी। कैंचिया में 400 केवी जीएसएस व खाटलबाना में 132 केवी जीएसएस के िलए स्ट्रक्चर फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। इनका शिलान्यास पूर्व में सीएम ने वर्चुअली किया था। कार्यआदेश के बाद ठेकेदार फर्म को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दी गई थी िजसके बाद ठेकेदार फर्म ने दोनों जीएसएस के िलए काम शुरू कर दिया है। साथ ही हनुमानगढ़ उद्योग विहार से कैंचिया व पदमपुर से सूरतगढ़ तक 220 केवी लाइनों का काम भी प्रगति पर है। – केएल डांगी, एसई, प्रसारण निगम। 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 500 एमवीए के दो बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे, जिससे इलाके में विद्युत तंत्र की क्षमता 1,000 एमवीए बढ़ जाएगी। इससे श्रीगंगानगर स्थित रीको 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन, पदमपुर 220 केवी जीएसएस, रावतसर, हनुमानगढ़ व सूरतगढ़ के 220 केवी जीएसएस इससे जुड़ेंगे जिसका फायदा इन जीएसएस से जुड़े विद्युत तंत्र के ओवरलोड रहने की समस्या से निजात के रूप में मिलेगा। कृषि व औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। एक्सपर्ट: हंसराज शर्मा, रिटायर्ड एक्सईएन प्रसारण निगम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *