जैसलमेर | पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ डाबला में प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा समूह नृत्य प्रतियोगिता में भागीदारी दिखाई गई। कक्षा बाल वाटिका तीन से कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अजय कुमार जांगिड़ ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया कि विपरीत मौसम की कठिन परिस्थितियों के बावजूद हर विद्यार्थी जोश और उल्लास से भरा दिख रहा है।


