कांग्रेस के पूर्व सांसद व CWC मेंबर हरिप्रसाद बोले:शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के राजा थे… बेचारे को दिल्ली भेज दिया

पूर्व सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बीके हरिप्रसाद ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दंगा करवाकर सीएम नहीं बने थे। वे मप्र के राजा था, बेचारे को दिल्ली भेज दिया और उन्हें वहां का मौसम रास नहीं आ रहा है। हरिप्रसाद सोमवार को मप्र कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने यह बात कर्नाटक में सीएम को लेकर सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान के सवाल पर कही। जब उनसे पूछा कि क्या आपको लगता है कि शिवराज मप्र वापस आने की कोशिश कर रहे हैं? इस पर हरिप्रसाद ने क​हा कि वो कोशिश खूब कर रहे हैं लेकिन उनका शीर्ष नेतृत्व उन्हें पसंद नहीं कर रहे। मनरेगा का नाम बदलने पर बोले कि महात्मा गांधी के नाम से नरेन्द्र मोदी व आरएसएस को कोई प्यार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *