भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को मप्र दौरे पर रहेंगे। वे धार और बैतूल में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले दो नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन करेंगे। नड्डा सुबह धार पहुंचेंगे, इसके बाद दोपहर में बैतूल में कार्यक्रम होगा। यह जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए दी। ग्वालियर मेले का उद्घाटन 25 को : कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर में अभ्युदय ग्रोथ समिट का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन ग्वालियर व्यापार मेले का वर्चुअली उद्घाटन होगा। दो से तीन साल में बनकर होंगे तैयार, इसी मॉडल पर नौ और मेडिकल कॉलेज


