कवर्धा| निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के माध्यम से 18 दिसंबर तक निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य किया गया है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची आयोग की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। इस सूची में संबंधित मतदाता दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


