रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम से मिली हार

भास्कर न्यूज | कवर्धा 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई। देशभर की राज्य टीमें, रेलवे, सेना और सर्विसेज की प्रमुख टीमें इसमें शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ की टीम ने इस सफलता के साथ 6 साल बाद राष्ट्रीय मंच पर अपना दबदबा दिखाया। कवर्धा के दो खिलाड़ी मोहम्मद गनी पिता अब्दुल रहमान और सुमित कुमार पिता शिव कुमार यादव को छत्तीसगढ़ टीम में शामिल किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 50- 36 के अंतर से और फिर ओडिशा को 27- 12 और झारखंड को 35- 12 से पराजित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना को 27-12 से, फिर क्वार्टर फाइनल में कर्नाटका को 43- 29 से हरा टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमी फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला मेजबान पश्चिम बंगाल से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा रहा। आखिरी क्षणों तक खेल की चाल तेज रही, लेकिन छत्तीसगढ़ को 36-37 से हार का सामना करना पड़ा। इस करीबी मुकाबले ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को रोमांचित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *