एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही असुविधा:बाहर निकलते ही बस स्टैंड जैसे हाल, बैठने की जगह कम, पार्किंग बड़ी समस्या

एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही असुविधा का मामला पहली बार खुलकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) नई दिल्ली की उच्चस्तरीय टीम के सामने पहुंचा है। एयरपोर्ट के बाहर किसी बस स्टैंड जैसे हालात, पार्किंग सहित सिटिंग व्यवस्थाएं, साफ-सफाई से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा की। एएआई के अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर चर्चा कर निराकरण की बात कही। सोमवार को हुई इस चर्चा में एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन और सांसद शंकर लालवानी, एडवाइजरी कमेटी के मेंबर सहित एयरलाइंस के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे। मंत्री के निर्देश के बाद यह बैठक नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के निर्देश के बाद एएआई के अधिकारी डॉ. शरद कुमार और अनुराग मिश्रा इंदौर आए और उन्होंने बैठक की। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार सहित विभिन्न विभागों के अधकारी, एयरलाइंस के अधिकारी सहित तपन अग्रवाल, राहुल गोयल बंटी, विशाल गिदवानी आदि मौजूद थे। गेट नंबर 9 से 11 वालों को सिक्योरिटी चेक के लिए पहली मंजिल पर जाना पड़ता है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *