जेल में विचारधीन कैदी के पास मिला मोबाइल व सिम:तलाशी के दोरान जब्त सामग्री की वीडियों भी बनाई,कोतवाली में मामल दर्ज

केन्द्रीय कारागृह अलवर में जेल प्रशासन द्वारा की गई तलाशी के दौरान एक विचाराधीन बंदी के पास से निषिद्ध सामग्री के रूप में मोबाइल फोन और उसमें एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। मामले में पुलिस थाना कोतवाली अलवर में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को शाम करीब 8:25 बजे उपाधीक्षक रविन्द्र उपाध्याय की मौजूदगी में केन्द्रीय कारागृह अलवर के वार्ड नंबर 4 में ड्यूटी स्टाफ की सहायता से तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान वार्ड नंबर 4 की बैरिक नंबर 2 में निरुद्ध विचाराधीन बंदी रवि उर्फ भैरू पुत्र मुकेश (32), निवासी मानपुरा मोहल्ला बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के बिस्तर और कपड़ों की तलाशी ली गई। इस दौरान बंदी के कपड़ों की थैली से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लगा हुआ था। मोबाइल फोन का मॉडल केचड्डा ए-27 (गोल्डन रंग) बताया गया है। मोबाइल फोन की बरामदगी की प्रक्रिया का मौके पर वीडियो भी बनाया गया। जेल प्रशासन ने बरामद निषिद्ध सामग्री को जब्त कर सफेद कपड़े की थैली में पैकेट बनाकर सील किया और थाना कोतवाली अलवर में मामला दर्ज कराया। इससे पहले भी कई बार जेल में कई कैदियों के पास मोबाइल सिम कार्ड बरामद हो चुके है लेकिन अभी तक यह खुलासा पुलिस की तरफ से नहीं हुआ की जेल में मोबाइल जाते कैसे है।इससे पहले 2 अक्टूबर को भी पुलिस को बहरोड़ निवासी ही एक मुलजिम के पास मोबाइल सिम कार्ड मिला था जिसका मामला कोतवाली थाने में दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *