बीकानेर में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर:तापमान में गिरावट, सड़कों पर वाहनों की स्पीड घटी, स्कूली बच्चे परेशान

बीकानेर शहर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर महज 25 मीटर रह गई। कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। रात से ही बीकानेर में तापमान में गिरावट का असर दिख गया था, वहीं कोहरा भी रात में फैलना शुरू हो गया। सड़कों पर धीमी हुई रफ्तार घने कोहरे के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में वाहनों की गति काफी धीमी हो गई और लोग सावधानीपूर्वक वाहन चलाते नजर आए। गजनेर रोड पर वाहनों की स्पीड कम नजर आई, वहीं सभी वाहनों की हेडलाइट्स भी जलती नजर आई। स्कूली वाहनों में ठिठुरते बच्चे कोहरे का लुत्फ लेते रहे। ठंड और कोहरे का दोहरा असर सुबह के समय कोहरे के साथ ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। तापमान में आई गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले कोहरे और ठंड के बावजूद शहर के स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की गईं। हालांकि छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एक दिन 25 दिसम्बर से स्कूलों में पांच जनवरी तक अवकाश हो जाएगा। हालांकि सर्दी का असर इसके बाद भी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *