चाईबासा| अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी चाईबासा नगर की मातृ शक्ति द्वारा चाईबासा स्थित बालिका छाया गृह में बच्चियों के बीच गर्म कपड़े एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वीरांगना वाहिनी जिला संयोजिका हेमंत विश्वकर्मा, नगर संयोजक मृदुल निषाद, महासचिव सोनी गोपालन सह- संयोजिका प्रिया गुप्ता, दोलन मंत्री अंजना सिंह, मीडिया प्रभारी अंजू कर्मकार, संगीता मिश्रा, संध्या रानी आदि सदस्य उपस्थित थीं।


