चाईबासा| तांबो चौक स्थित सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी में कोल्हान इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सर्टिफिकेट वितरण किया गया। सिंहभूम मार्शल आर्ट अकादमी से 8 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिनमें सात खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर एवं तीन ब्रांज के साथ जीत हासिल की थी। इसके साथ ही मास्टर विवेक खलखो ने अगले सप्ताह से चालू हो रहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट विंटर कैंप की घोषणा भी की। विंटर कैंप 18 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। जिसमें किसी भी स्कूल के बच्चे भाग ले सकते हैं।


