गिरिडीह | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सर्कस मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अनुज कुमार, संघ के मुकेश रंजन , विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर अभाविप के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, इकाई मंत्री बबलू यादव, विशिष्ट अतिथि रंजीत राय,नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, ज्योति कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन चंद्रवंशी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, रोहित बरनवाल, अनीश रॉय, शुभम तांती, अभिजीत मिश्रा, राजेश यादव, अभिजीत सिन्हा, सदानंद राय, दीपा कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, सचिन शर्मा, अंकित पासवान, रोहन तिवारी, गुलशन यादव आदि थे।


