डॉ. सेठी 2026 के लिए आईएमए के प्रांतीय प्रधान नियुक्त किए गए

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आरएस सेठी को साल2026 के लिए सर्वसम्मति से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस बाबत आईएमए हाल में हुए समारोह के दौरान उनको यह जिम्मा दिया गया। गौर हो कि डॉ. सेठी जिले के सिविल सर्जन पद से सेवामुक्त हैं। इससे पहले वह साल 2020/22 में आईएमए के जिला प्रधान रहे। 2023 में प्रांतीय उप प्रधान और अब प्रधान पद के लिए उनका चुनाव किया गया है। डॉ. सेठी ने कहा कि वह डॉक्टरों की बेहतरी, मरीजों के बेहतर इलाज और इनके बीच अच्छे संबंध बनाने पर जोर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *