भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राम चावला ने मनाई लोहड़ी

भास्कर न्यूज| अमृतसर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राम चावला की अगुवाई और जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू की मौजूदगी में रविवार को बेरी गेट स्थित प्रेम आश्रम स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। डॉ. चावला ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा सभी को इस पर्व की शुभ कामनाएं भी दीं। उन्होंने समागम के मौके पर युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज तथा देश की तरक्की में योगदान देने की अपील भी की। राकेश गिल ने लोगों से चाइना डोर के बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर मंडल प्रधान प्रदीप सरीन, रोमी चोपड़ा, टहल सिंह, सुधीर अरोड़ा, दविंदर बॉबी, तलविंदर बिल्ला, युवा मोर्चा प्रधान और पार्षद गौरव गिल, पूर्व जिला प्रधान आनंद शर्मा, जिला महामंत्री सलिल कपूर, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *