गुरमत समागम में दिलजीत सिंह बेदी सम्मानित

अमृतसर| मजीठा रोड बाईपास स्थित गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी में भाई इकबाल सिंह मेहता की बेटी के आनंद कारज के संदर्भ में गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस मौके पर कई प्रमुख धार्मिक शख्सियतें शामिल हुईं। इन सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और आनंद कारज के बारे विस्तार से जानकारी दी। समागम में सचखंड श्री हरमंदर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के मुख ग्रंथी सिंह साहिब मलकीत सिंह, दमदमी टकसाल गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता चौक के प्रवक्ता दमदमी टकसाल के प्रवक्ता भाई सुखदेव सिंह, सिख चिंतक और बुड्ढा दल के सचिव दिलजीत सिंह बेदी, एसजीपीसी के धर्म प्रचार कमेटी मेंबर भाई अजायब सिंह अभ्यासी, सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जसबीर सिंह घुम्मन, कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल, इन्कलाबी मार्क्स वैली पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंगत राम पासला, ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन पंजाब के पूर्व प्रधान रविंदर सिंह अठवाल आदि शामिल हुए। इस दौरान सभी ने बेदी को सम्मानित भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *