चब्बा रामबानी मंदिर में माघी मेला कल

परमहंस बाबा ठाकुर जी महाराज के गांव चब्बा स्थित एतिहासिक रामबानी मंदिर में मकर संक्रांति पर माघी मेला मनाया जाएगा। इस का शुभारंभ सोमवार को श्री रामचरितमानस के पाठ से होगा। मंगलवार 14 जनवरी माघी के दिन पाठ के भोग डाले जाएंगे। भजन मंडलियों की ओर से भजन गायन किया जाएगा। संगत के लिए अटूट लंगर का प्रबंध किया जाएगा। बता दें कि चब्बा स्थित मंदिर की सेवा महाराजा रणजीत सिंह ने अपने हाथों से करवाई थी और आज गांव चब्बा का रामबानी परिवार इसकी सेवा निभा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *