खिचड़ी भोग के समापन पर हरिनाम संकीर्तन

अमृतसर| रविवार को खिचड़ी भोग समाप्त हो गया। इसी के उपलक्ष्य में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से शाम 5 से साढ़े 8 बजे तक करवाए हरिनाम संकीर्तन में फगवाड़ा से आए कुंज बिहारी संगीत मंडल ने राधा रानी और श्याम के भजन गाए। कमेटी की ओर से करवाएं संकीर्तन में पंडितों ने सारे मंदिर को छोटी-छोटी पतंग के सजाया। कुंज बिहारी संगीत मंडल के ऋषि ब्रदर की ओर से गणेश वंदना के बाद ‘तेरी अंखियां हैं जादू भारी बिहारी मैं तो कब से खड़ी’ और ‘राधा नाम की धूनी में मन मस्त हो जाता है’ भजन गाए तो संकीर्तन में बैठे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *