पत्थर लगाने का सामान चोरी करने वाले काबू

वेरका पुलिस ने पत्थर लगाने का समाना चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड वेरका में मौजूद थे। सरवन सिंह निवासी रामगड़िया निवासी देबी वाला बाजार ने बताया कि वह टाइल पत्थर का काम करता है। उसका जसबीर सिंह की कोठी पर काम चल रहा है। उसने पत्थर काटने के सामन के साथ ड्रिल मशीन भी कोठी में रखी थी। उसके सामान को विशाल सिंह और हरदीप सिंह निवासी इंद्रा कॉलोनी वेरका कोठी के दरवाजे का लॉक तोड़कर ले गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *