मेडिकल क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं पंजाब इंस्टीटूयट ऑफ मेडिकल साइंस के डीन डॉ. एनएस नेकी को जेरियाट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. ओपी शर्मा ने दी। गौरतलब है कि डॉ. एनएस नेकी पूर्व में इस सोसायटी के राष्ट्रीय प्रधान पद पर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं, और उनकी तरफ से आठवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस अमृतसर में आयोजित की जा चुकी है।


