सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 5 दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है लेकिन बादलवाही के कारण आज भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है। मौसम विभाग के अनुसार-अब 24 घंटे बाद फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान है। बीती रात ठंडी हवाएं चली लेकिन आधी रात के बाद आसमान में बादल छा गए। सीकर इलाके में पिछले 3 दिन से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखा जा सकता है। सीकर जिले में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को दिन में आसमान साफ होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान पिछले 2 दिन से 29 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सुबह-शाम की सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। आज शाम से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में गिरावट की संभावना है। दिन में गर्मी बढ़ने और रात को ठंड पड़ने से वायरल के मरीज भी बढ़ रहे हैं।


