पोहा में सफेदी के लिए मिलाया केमिकल:फर्म और थोक विक्रेता के मारा छापा, बिहार से मंगवाए कट्‌टों में मिली मिलावट; सामान सीज

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 33.5 क्विंटल पोहा सीज किया है। पोहा में सफेदी के लिए रसायनिक रंग मिलाने की आशंका है। मौके से 4 सैंपल भी लिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि टीम ने सब्जी मंडी रोड स्थित एक फर्म पर निरीक्षण किया। यहां बिहार से आए 58 कट्टों (प्रत्येक में 30 किलो) (अमृत भोग ) पोहे रखे थे, जिनका 37 रु प्रति किलो भाव था। बाजार में पोहे के भाव 48-50 रु प्रति किलो चल रहा है। इन पोहो में अन्य पोहे की तुलना में व्हाटनेस ज्यादा थी, जिसके कारण इन पोहो में कलर डालने की आशंका होने पर नमूने लेते हुए बाकी माल सीज किया गया। 33.5 क्विटंल पोहा सीज
कैथूनीपोल में एक बड़े थोक विक्रेता के यहां भी अमृत भोग ब्रांड के 54 कट्टे रखे थे। यहां से भी नमूने लेकर माल सीज किया। इन पोहो के कट्टों पर निर्माता का पता , उत्पादन तिथि, बैच भी नहीं लिखे थे। शहर में विभिन्न ब्रांडों के 4 नमूने पोहा के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लेते हुए 33.5 क्विटंल पोहा सीज किया।
दीपावली अभियान के तहत लिए 8 सेंपल जांच में फेल पाए गए है। 8 मामलों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोटा के सामने परिवाद पेश किया है। -मनोज कुमार मालव, मैसर्स- मालव रेस्टोरेन्ट, संभागीय आयुक्त कार्यालय सीएडी सर्किल से नमकीन (बेसन, मसालें एवं रिफा. सोयाबीन तेल से बनी)। -अजय कुमार दरोआ, मैसर्स- साई एन्टरप्राईजेज, रथकाकरा, रावतभाटा रोड़ कोटा से दही। -श्याम सुन्दर अग्रवाल, जी मैसर्स- श्री बीकानेरी मिष्ठान भण्डार, गुमानपुरा, का चौराहा से मिल्क केक (दूध व शक्कर से बना)। -महेन्द्र जैन, मैैसर्स- जैन बन्धु एन्टरप्राईजेज, चम्बल इण्डस्ट्रीयल एरिया कोटा सें बेसन के लड्डू (बेसन, शक्कर एवं बेकरी शॉर्टनिंग से बने)। -महेन्द्र गिरी, मैसर्स- न्यू जोधपुर मिष्ठान भंडार, रंगबाड़ी रोड़ वीर सावरकर नगर से मिल्क केक (दूध व शक्कर से बना)। -गिरीश खण्डेलवाल, मैसर्स- श्री दुग्धालय, पाटनपोल से मोहन खीर मिठाई (दूध व शक्कर से निर्मित)। -मुकेश अग्रवाल, मैसर्स- न्यू शंकर पेठा स्टोर, केनाल रोड़, गुमानपुरा से पेठा मिठाई (पेठा फल, शक्कर से निर्मित)। -राकेश अग्रवाल, मैसर्स- शंकर पेठा भण्डार, केनाल रोड़, गुमानपुरा, कोटा पेठा मिठाई (पेठा फल, शक्कर से निर्मित)अवमानक पाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *