गुमला में नया राशन कार्ड बनाने के लिए 1600 आवेदन हैं लंबित

गुमला | गुमला में राशन कार्ड से संबंधित कार्य कराने में लाभुकों को परेशानी हो रही है। लाभुक कार्यालय का चक्कर काट रहे है, लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। कार्य हो भी रहा है, तो गति धीमी है। विभागीय कार्यालय से प्राप्त आंकड़ा पर गौर करें, तो अभी 1600 नया राशन कार्ड का आवेदन पेंडिंग है। यदि ये कार्ड बन जाते, तो लाभुकों को सहूलियत होती और वे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित होते। जानकारी के अनुसार राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने से जुड़े 39308 आवेदन लंबित है। इसी प्रकार डीलर बदलने का 1755, मोबाइल नंबर बदलने का 136, लिंग में सुधार का 30, सदस्यों का नाम डिलीट करने का 650, नाम में सुधार का 176, आधार कार्ड सुधार का 72, परिवार के मुखिया से संबंध में सुधार का आठ, जन्म तिथि में सुधार का 21 और राशन कार्ड सरेंडर करने का 317 आवेदन पेंडिंग है। यदि कम से कम ये राशन कार्ड सरेंडर करने वाले 317 आवेदन को विभाग द्वारा समय पर निष्पादित कर दिया जाता, तो कई परिवारों का नया राशन कार्ड बन जाता। जिससे वे राशन कार्ड के माध्यम से राशन उठाव और कार्ड के जरिए मिलने वाली कई प्रकार के लाभ से लाभान्वित होते। चूंकि कई ऐसे लोग है। जिनको कार्ड की जरूरत है, लेकिन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि राशन कार्ड से जुड़े पेंडिंग मामलों के बढ़ने का एक कारण यह भी है कि मंईयां योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड में हुई कई प्रकार की गलती में सुधार की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *