स्वयंसेवकों को एनएसएस का उद्देश्य बताया

बालोद| शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय झलमला के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने ग्राम बेलमांड में सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया। इसका शुभारंभ ग्राम बेलमांड की सरपंच चमेली बाई ने किया। सेजेस झलमला के प्रभारी प्राचार्य वीके पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी गोमती भूआर्य ने एनएसएस के उद्देश्य, शिविर की दिनचर्या, गतिविधियों की जानकारी दी। लुकेश्वर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। बीपी एवं शुगर के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानेंद्र दिवान ने स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन का महत्व बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *