भास्कर न्यूज | पंडरीपानी वन धन विकास केंद्र कुनकुरी अंतर्गत दुलदुला विकासखंड के करडेगा बिहान क्लस्टर संगठन भवन में जंगल हमारी आजीविका सरकार समाज और बाजार शीर्षक में एक चर्चा कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग ग्राम पंचायत के अलग-अलग संगठन की महिलाएं बिहान के रिसोर्स पर्सन रामप्यारी गोस्वामी उपस्थित थीं। फिलहाल जंगल में उत्पादन हो रहे हर्रा वह बहुत जल्दी आने वाले बहेड़ा इमली कोदो कुटकी रागी जैसे लघु वनोपज की सूची में शामिल सामग्री की उत्पादन हो रहा है। ग्रामीण महिलाएं संग्रहण कर अपने आजीविका के लिए समय भी देते हैं। संवाद सूचना और कौशल के माध्यम से अधिक लाभ, अधिक रोजगार और शाश्वत लाभ और सुरक्षित जंगल के लिए सत्यजीत जेना, लोचन यादव और मधुलता पैंकरा ने प्रशिक्षण दिया गया। अपने क्षेत्र की महिला संगवारी की आजीविका के लिए महिलाओं ने शाश्वत रूप से समाज सरकार और सुरक्षा की चर्चा निरंतर जारी रखते हुए प्रसंस्करण और विक्रय के लिए योजना बनाया गया है। स्थानीय महिला संगवारी संगठन ने इस कार्यक्रम को केंदापानी जंगल क्षेत्र लोटा पानी जंगल क्षेत्र लावाकेरा जंगल क्षेत्र धवाईटोला जंगल क्षेत्र, बादलखोल अभ्यारण क्षेत्र के गांव-गांव में यह कार्यक्रम करने के लिए को अनुरोध किया है। यह कार्यक्रम रायपुर और दर्पण संस्था जशपुर के सहयोग से किया गया।


