जगदलपुर संजय बाजार को व्यवस्थित करने निगम की कोशिश अब तक सफल नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि सालों से एक जी जगह पर थोक सब्जी बाजार और मिनी बस स्टैंड संचालित हो रहा है। हर दिन यहां से करीब 500 से अधिक यात्री जिले के अलग-अलग हिस्सों से आवाजाही करते हैं। कुछ साल पहले मुसाफिरों के लिया यहां पर एक शेड बनाने की बात निगम ने कही थी जो अब तक नहीं हो पाया है। यात्री दुकानों के आसपास ही बैठकर बसों की आवाजाही का इंतजार करते हैं। -गोपाल कश्यप


