ग्राम गुधेली में तुलसी वर्षा के साथ ही भागवत कथा का हुआ समापन

पिरदा| ग्राम गुधेली में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। गांव में दो जनवरी से यह आयोजन हो रहा था। पंडित अशोक शास्त्री ने कथा सुनाई। पहले दिन कलश यात्रा, गौकर्ण कथा, दूसरे दिन परीक्षित चरित्र के बारे में बताया। कथा के दौरान वामन अवतार का वाचन, श्री कृष्ण जन्मोत्सव भी मनाया गया। बाल लीला के साथ ही दही लूट, सुदामा चरित्र का वर्णन जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। गीता तुलसी वर्षा के साथ ही भागवत कथा का समापन हुआ। इस दौरान अवध राम वर्मा, चैती बाई वर्मा, मधु ईश्वर चितरेखा, इंद्र कुमार वर्मा, गायत्री वर्मा, रमा वर्मा, नवमित्र मंडल व बोल बम समिति ग्राम गुधेली से शिवा चौहान, रामकुमार वर्मा, देवदत्तसाहू, पंकज वर्मा, जीतू साहू, संजय साहू, चित्रेश्वर साहू, भोलाराम साहू, मनोहर साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *