स्वच्छता पखवाड़ा… शिविर लगा नपं के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई

डौंडी. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित सफाई मित्र। डौंडी। स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष देवांगन के निर्देशानुसार सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। निकाय में 20 स्वच्छता दीदी कार्यरत हैं जो प्रतिदिन घर- घर से कचरा कलेक्शन का कार्य करती हैं, उनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना अनिवार्य होता है। इसके लिए निकाय के माध्यम से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक दवा वितरण की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस सुविधा का लाभ लेने मोबाइल मेडिकल यूनिट का एप तैयार किया गया है, इसके माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर निकाय के उप अभियंता राकेश पाठक, स्वच्छता प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्टॉफ, निकाय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *