श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण इलाके से 15 साल की नाबालिग लड़की के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई जिसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। परिजन लड़की की तलाश कर रहे हैं। पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की 18 दिसंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की और दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन लड़की का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने 22 दिसंबर को लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बेंचेलाल कर रहे हैं। पुलिस टीम लड़की की तलाश में जुट गई है।


