दतिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई:ग्रामीणों बोले- आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश; चार साल पहले लोगों ने मिलकर बनवाया था

दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के छता गांव में सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार सुबह जब गांव के लोग जागे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रतिमा वर्ष 2021 में गांव के लोगों के सहयोग से लगाई गई थी। यह उनके लिए सम्मान और आस्था का प्रतीक है। प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ को ग्रामीण आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश मान रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की सूचना मिलते ही बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि टूटी हुई प्रतिमा की जगह जल्द नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस इलाके में लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *