सीहोर में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी 20 मीटर हुई:न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा

सीहोर जिले में मंगलवार सुबह इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर मुश्किल से 20 मीटर रह गई थी, जिससे पास की चीजें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं कड़ाके की ठंड का मुख्य कारण बनीं, जिसके चलते कोल्ड वेव भी चलती रही। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा बनेगा और ठंड बरकरार रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट डॉ. तोमर के अनुसार, बीते 10 साल के मौसम के रुझान बताते हैं कि दिसंबर महीने में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, जिससे उत्तरी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होती है। इस बार भी कई पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर चुके हैं, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व होने से मावठा (शीतकालीन वर्षा) गिरने की संभावना भी है। इस बार ठंड काफी तेज है और दिसंबर का महीना चल रहा है। जनवरी में ठंड बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिसमें तेज शीतलहर चलने की संभावना है। पिछले 5 दिनों का तापमान… 19 दिसंबर: 5.5 डिग्री सेल्सियस 20 दिसंबर: 5.8 डिग्री सेल्सियस 21 दिसंबर: 5.0 डिग्री सेल्सियस 22 दिसंबर: 5.8 डिग्री सेल्सियस 23 दिसंबर: 7.5 डिग्री सेल्सियस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *