@BJP4India ट्वीट पर बवाल:धार्मिक भावनाएं आहत, राजा वड़िंग का हमला, SGPC से सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्विटर पर @BJP4India हैंडल से किया गया एक ट्वीट सामने आने के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इस ट्वीट को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ और घोर निंदनीय बताया है। आरोप है कि इस ट्वीट की भाषा और भावनाएं अल्पसंख्यक समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हैं, जिसे लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर सिख संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों ने कड़ा विरोध जताया है। राजनीतिक टिप्पणी नहीं, आस्था से जुड़ा गंभीर मामला उनका कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राजा वड़िंग ने इस ट्वीट को रीशेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने @BJP4India के ट्वीट को पूर्ण रूप से निंदनीय बताते हुए @SGPCAmritsar से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की। वड़िंग ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी पर अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं और अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह एक गलत मिसाल बन सकता है। तस्वीर में क्या लिखा है:
ऊपर लिखा है फर्क साफ है…
तब:
तब – बुद्धि करण के आगे नतमस्तक संस्कार थे,
अब:
अब – राष्ट्र, शौर्य और संस्कृति पर गर्व करने वाला भारत है।
बीच में #VeerBalDiwas लिखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *