रामानुजगंज में अवैध सेमल लकड़ी लदा ट्रक जब्त:ऑनलाइन रिकॉर्ड में मिली असमानता पर हुई कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग ने रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर पर अवैध रूप से सेमल लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल रामानुजगंज, बीट रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन का यह मामला सामने आया। जांच के दौरान, एक ट्रक क्रमांक CG 15 AC/5484 में सेमल लकड़ी लोड कर ले जाया जा रहा था। लोड वनोपज के टीपी में ऑनलाइन रिकॉर्ड से अंतर मिला वाहन चालक मनोज भुईहर (41 वर्ष), निवासी नवाडीह, तहसील-थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड) से लोड वनोपज (वन उत्पाद) के लिए परिवहन अनुज्ञा पत्र (टी.पी.) मांगा गया। इसके साथ ही ऑनलाइन NTPS पोर्टल पर भी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत टी.पी. और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लोडिंग सहित ट्रक जब्त कर लिया गया। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 और छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जब्ती की कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल विजय सिंह, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल सुसन्ना भगत एवं वनरक्षक मंगलचन्द्र राम, पिन्टू मालाकार और धीरेश्वर प्रसाद उपाध्याय मौके पर उपस्थित रहे। वन विभाग ने अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *