भीलवाड़ा में आश्रम से चुराया 50 किलो वजनी दान-पात्र, VIDEO:राशि निकालकर खेत में फेंक गए; एक दिन पहले मंदिर से चोरी हुआ था मुकुट

भीलवाड़ा में सोमवार की शाम चोर एक आश्रम में रखा 50 किलो वजनी दान पात्र चोरी कर ले गए। रात करीब 8 बजे चोर आश्रम में घुसे और दान से भरे दान पात्र को उठाकर बाहर खेत में ले गए। इसके बाद राशि निकालकर टूटे हुए दान पात्र को वहीं खेत में छोड़कर भाग गए। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना जहाजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुरा रोड स्तिथ जय गुरुदेव आश्रम में सोमवार की रात करीब 8 बजे हुई। संगत के प्रदेश अध्यक्ष और पार्षद विष्णु कुमार सोनी के आश्रम पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। देखिए- घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें खेत में मिला दानपात्र, कैश गायब
सोनी ने बताया- हमेशा की तरह आश्रम पर रात 9 बजे पहुंचे तो देखा कि आश्रम में रखा हुआ दान पात्र गायब है। उसमें यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी सेवा का सहयोग करते थे, वह अपनी जगह पर नहीं था। इधर- उधर उसकी तलाश की तो पास के एक खेत में पड़ा मिला। लेकिन वह टूटा हुआ था, जिसमें से चोर राशि निकालकर ले जा चुके थे। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दो चोर दानपात्र को उखाड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तत्काल जहाजपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दान पात्र पेटी करीब 50 किलो वजनी थी। एक दिन पहले नरसिंह मंदिर में हुई वारदात
बता दें कि एक दिन पूर्व कस्बे के नरसिंह द्वारा स्थित प्राचीन मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई थी। भगवान के मुकुट सहित करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोर ले गए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *