दौसा में सुशासन सप्ताह पर जिला स्तरीय कार्यशाला:कलेक्टर बोले- सामान्य व्यक्ति को काम के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़े; यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी

राज्य सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभागवार राज्य सरकार की योजनाओं के इंप्लीमेंट का डिटेल प्रजेंटेशन दिया। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी रसूखदार व्यक्ति अपना काम आसानी से करवा लेता है, लेकिन जरूरतमंद और सामान्य व्यक्ति को इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि अभावग्रस्त लोगों के काम कर उनको राहत पहुंचाए। इससे पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलने के साथ हमको भी सुकून मिलेगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचने के लिए सभी अधिकारी सक्रिय होकर काम करें। जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिए गए। इस दौरान लालसोट एडीएम मनमोहन मीणा, एसीईओ राजेश मीणा, राजीविका के डीपीएम बलदेव सिंह गुर्जर, महिला अधिकारिता के उपनिदेशक युगल किशोर मीणा, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक मेघराज मीणा, जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सोहनलाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन जिला स्वीप प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह चौधरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *