प्रतापगढ़ | जिला युवा कांग्रेस की मनोनीत कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। यह निर्णय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल राठौर ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू और प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिमन्यु पुनिया के निर्देशानुसार लिया। आगामी आदेश तक मनोनीत कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। इसके बाद सक्रिय, निष्ठावान, अनुभवी युवा कार्यकर्ताओं को जिला, विधानसभा और ब्लॉक कार्यकारिणी में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।


