राजनांदगांव के अंबेडकर भवन में ताला जड़ा:आक्रोशित बौद्ध समाज के लोग कोतवाली थाना पहुंचे, पुराने और नए अध्यक्ष के बीच टकराव

राजनांदगांव के डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन में ताला जड़ दिया गया है। रविवार को बौद्ध कल्याण समिति की सामान्य सभा की बैठक के लिए पहुंचे समाज के लोग ताला लगा देखकर हैरान रह गए। आक्रोशित समाज के लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और विरोध प्रदर्शन किया। भवन पर लगे ताले पर एक हस्ताक्षर युक्त सील भी लगी थी, जो किसी शासकीय या न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत लगाए गए ताले जैसी दिख रही थी। यह भवन बौद्ध समाज को अथक प्रयासों से उपलब्ध कराया गया था और यहां समाज के अधिकतर बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दौरान कांति फुले, विजय रंगारी, प्रवीण नोन्हारे, कमलेश मेश्राम, बंदिश नेमपांडे, पुरुषोत्तम गढ़े, प्रवीण गढ़े, ऊके, एम डी वाल्दे, उत्तम कड़वे, कड़वे बाबूजी और मनोज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। बौद्ध समाज में अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुटबाजी बताया जा रहा है कि यह विवाद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उपजी गुटबाजी का परिणाम है। समाज में पुराने अध्यक्ष और अचानक बनाए गए नए अध्यक्ष के बीच तकरार की स्थिति बनी हुई है। यह मामला अब पुलिस से होते हुए एसडीएम तक पहुंच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *