अपाहिज आश्रम नजदीक वर्कशॉप चौक में रविवार को वीहियर इंनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने आश्रम में रह रहे आश्रितों के लिए कानों की सुनने की क्षमता की जांच का निशुल्क कैंप लगाया। कंपनी की ओर से आकाश प्रजापति ने आश्रम में रह रहे लोगों के कानों की जांच की। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने वीहियर इंनोवेशन्स कंपनी का आश्रम के भलाई के लिए उठाये इस कदम की सराहना की। इस मौके पर सुनीता कपूर, आरके भंडारी, बलदेव कत्याल, ब्रिज मित्तल, संजय सभ्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, पामिला बेदी, उमेश ढींगरा मौजूद रहे।


