बोपाराय में भाजपा उपाध्यक्ष लवदीप शर्मा के घर चोरी हो गई। शर्मा ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से काम के सिलसिले में पठानकोट गए हुए थे। रविवार जब वे घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। घर से सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोरी हो गया है। शर्मा ने बताया घटना की सूचना गोराया पुलिस स्टेशन को दे दी गई है। वहीं उन्होंने पुलिस द्वारा चोरी की घटना को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोपहर को एएसआई बावा सिंह आए। उन्होंने न तो सीसीटीवी कैमरों की जांच की, इसके विपरीत उन्होंने बताया कि पुलिस को कैमरा दिखाना या न दिखाना ये उनकी मर्जी है। बावा सिंह ने कहा कि लोहड़ी और माघी के कारण जांच दो दिन बाद करेंगे। गौरतलब है कि आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। एएसआई बावा सिंह ने कहा कि यह बात हमने नहीं कही, यह बात हमें लवदीप शर्मा ने कही है।


