रातभर बारिश, दिन में धूप से राहत, शीतलहर से कांपा शहर

रविवार को जालंधर ने मौसम के अलग-अलग रंग देखे। पूरी रात रुक-रुक कर बारीक बूंदाबांदी होती रही। फिर सुबह अलग-अलग इलाकों में पॉकेट रेन हुई। सुबह 9 के बाद धूप निकली, जो दोपहर 3 तक रही है। धूप खिलने के बाद मौसम खुला। जालंधर में रात का न्यूनतम पारा 8 डिग्री और दिन का पारा 17 डिग्री पहुंच गया है। शाम 6 से 9 बजे के बीच शीतलहर चलने से खूब सर्दी महसूस की गई है। जालंधर का एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होकर 70 पर आ गया। जो कि 24 घंटे में 100 अंक तक गिरा है। बारिश के बाद प्रदूषण धुलने से हवा साफ हुई है। जालंधर में पिछले दो-तीन दिन से लगातार आती सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को मौसम खुलने से दोपहर के समय लोगों ने छुट्टी का आनंद लिया है। मौसम के अंदर के अनुसार अब 13 जनवरी और 14 जनवरी को सुबह शाम धुंध रहेगी। फिर 15 जनवरी को फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। फिलहाल हवा के प्रदूषण से टेंपरेरी राहत मिल गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *