शिमला में JCB की खुदाई से गिरे पत्थर:दादी-पोती की मौत; जंगल में पत्तियां लेने गई थी, आज होगा पोस्टमार्टम

हिमाचल प्रदेश के शिमला के साथ लगते मशोबरा में बीती शाम को पत्थर लगने से दादी और पोती की मौत हो गई। मशोबरा की डुम्मी पंचायत के झोलो गांव में दादी और पोती पत्तियां इकट्‌ठा करने साथ लगते जंगल गई थी। तभी ऊपर पहाड़ी पर काम कर रही जेसीबी से पत्थर गिरे, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना के ​​​​​​​अनुसार, जेसीबी से खेत बनाने के काम चल रहा था। इसके लिए खुदाई की जा रही थी। उस जगह से काफी नीचे जंगल में दादी और पोती पत्तियां इकट्‌ठी कर रही थी। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे, जो कि दादी-पोती दोनों को लगे। इससे दोनों मौके पर ही गिर गई। आज आईजीएमसी में होगा पोस्टमार्टम इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। जेसीबी ऑपरेटर व अन्य के खिलाफ मामला पुलिस ने JCB ऑपरेटर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द इस मामले में जेसीबी ऑपरेटर व अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। जिनके खेत बनाए जा रहे थे, उन्हें भी पुलिस आज जांच में शामिल कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *