छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी में चौथी मंजिला इमारत से गिरने से नाइजीरियन स्टूडेंट सैम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि, उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे नीचे फेंक दिया। कुछ छात्रों ने भिलाई में सरेंडर किया है। जिन्हें लेने के लिए रायपुर पुलिस पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि, साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है। कलिंगा यूनिवर्सिटी में नाइजीरियन छात्र की मौत कलिंगा यूनिवर्सिटी परिसर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूनिवर्सिटी की चार मंजिला इमारत से गिरकर एक नाइजीरियन छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाइबिरिया निवासी सैम के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। आपसी विवाद के बाद गिरने की आशंका जानकारी के अनुसार, घटना से पहले किसी विदेशी छात्रा को लेकर आपसी विवाद हुआ था। कथित तौर पर बदसलूकी को लेकर तनाव बढ़ा और छात्रा का बॉयफ्रेंड भी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान नाइजीरियन छात्र सैम इमारत की छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विदेशी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले में नोई नामक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।वारदात में 4 लोग शामिल हैं, जिसमें दो लोगों ने भिलाई में सरेंडर किया है। इस मामले में थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि, शुरुआती जांच में मौत की वजह ऊंचाई से गिरने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… गर्लफ्रेंड ने दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो मार-डाला:बॉयफ्रेंड ने दुर्ग में घोंटा गला, रायपुर में फेंकी लाश, मर्डर करने वाला UP से अरेस्ट छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंक दिए। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


