तेज रफ्तार कार से कई लोगों की बची जान:पुलिस ने कार चालक को पकड़ा तो कमर में मिली पिस्टल, गिरफ्तार

ग्वालियर में नशे में धुत होकर एक बदमाश कार चला रहा था। उसने कार लहराई तो कई लोग टक्कर लगने से बाल-बाल बचे। पब्लिक के काफी रोकने के बाद भी जब नहीं रुका तो पुलिस को खबर दी। पुलिस तुरंत ही अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर उस कार को रोक लिया। कार एक बदमाश ड्राइव कर रहा था। पुलिस की नजर उसकी कमर पर गई तो वह पिस्टल लगाए हुए था। पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसकी कार को जब्त कर उस पर मामला दर्ज किया गया। टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि संजय नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पुत्र छोटे भदौरिया को 32 बोर की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। खबर मिली कि एक कार लहराते हुए तेज रफ्तार में जा रही है, जिससे कई लोग टक्कर लगने से बच गए। खबर मिलते ही एसआई संतोष भदौरिया मौके पर पहुंचे और उस लग्जरी कार को रोक लिया।
दरवाजा खोला तो नशे में धुत अभिषेक मिला। पुलिस ने तुरंत ही पिस्टल को अपने कब्जे मे लिया। फिर उसे कार सहित थाने लेकर आए। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है।
चाय का टपरा चलाने वाला बन गया बदमाश
पुलिस ने जब इसकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि अभिषेक पहले चाय का टपरा चलाया करता था। अपराध मे धीरे-धीरे लिप्त होता गया और पुलिस इस पर शिकंजा कसती गई। इससे पहले इस पर करीब 5 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *