सवाई माधोपुर में मावठ के बाद तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां सोमवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार ही यहां घना कोहरा छाया रहा। मावठ के बाद सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद यहां न्यूनतम तापमान सिंगल तापमान में पहुंच गया। सवाई माधोपुर में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन बाद ओलावृष्टि और बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां 15 जनवरी को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिसके चलते जिले के स्कूली बच्चों की छुट्टियां 16 जनवरी तक बढ़ाई है।


