बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर विहिप का प्रदर्शन:संगठन ने फूंका पुतला, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों और एक फैक्ट्री कर्मी दीपूदास की पीट-पीटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर जलाए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने मंगलवार को काली पुतली चौक पर प्रदर्शन किया। संगठनों ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की युनुस सरकार में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और दीपूदास की निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी की और बांग्लादेश का पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने बताया कि बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले में हिंदू श्रमिक दीपूदास की हत्या कर उसे पेड़ में लटका कर जला दिया गया, जो एक वीभत्स घटना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ खड़ा है और इस तरह की क्रूर मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चावड़ा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह जल्द ही इन मामलों में हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश में हो रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष सुशील ठाकुर, चंदर दमाहे, राजेंद्र शुक्ल, मुन्ना कुरील, बॉबी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *