बुरहानपुर में चने की फसल पर इल्ली का खतरा:बुरहानपुर में चने की फसल पर इल्ली का खतरा, किसान कर रहे दवाई का छिड़काव

बुरहानपुर जिले में पिछले दो-तीन दिनों से बदले मौसम के कारण चने की फसल पर इल्ली के प्रकोप का खतरा मंडरा रहा है। कृषि विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए किसानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान ठंड का मौसम गेहूं, चना, तरबूज और प्याज की फसलों के लिए लाभदायक है। हालांकि, लगातार बादल छाए रहने की स्थिति में चने की फसल को इल्ली से नुकसान हो सकता है। इस खतरे से बचाव के लिए किसान अपने खेतों में दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। कृषि विभाग के उप संचालक एमएस देवके ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण हरी सब्जियों में भी इल्लियों का प्रकोप हो सकता है, हालांकि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। विभाग की टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और किसानों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दे रही हैं। किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *