हरियाणा में पानीपत के रहने वाले जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक मेडलिस्ट और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की 25 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। करनाल के द ईडन और जन्नत हॉल में प्रोग्राम रखा गया है। 27 दिसंबर को दिल्ली में लीला होटल में भी रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें VIP गेस्ट शामिल होंगे। इसकी पुष्टि नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में की। नीरज ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से 16 जनवरी, 2025 को शादी की थी। यह शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में हुई। अब पहली एनिवर्सरी से लगभग 22 दिन पहले रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य बड़े नेताओं को मिलकर पार्टी का न्योता दिया। रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन… ढाई हजार लोगों को न्योता
नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि 25 दिसंबर को करनाल में सुबह और शाम के 2 अलग-अलग रिसेप्शन रखे गए हैं। 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में VIP और अन्य गेस्ट के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी। जहां नीरज और हिमानी दोनों परिवार तीनों अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे। करीब ढाई हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। VIP गेस्ट की लिस्ट अलग है। प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा गया है, जिसको उनका भतीजा नीरज खुद देख रहा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…


